फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Room in Kolka and shop store in Devidehra ashes

कोलका में कमरा और देवीदेहरा में दुकान का स्टोर राख

Tue, 01 Mar 2022 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Room in Kolka and shop store in Devidehra ashes
देवीदेहरा के पास स्टोर में भड़की आग। - फोटो : Chamba
बनीखेत/चंबा। जिले की कोलका पंचायत के गांव कोलका में घर का एक कमरा और उपमंडल डलहौजी की ओसल पंचायत के देवीदेहरा में एक दुकान का स्टोर अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। दोनों अग्निकांडों में प्रभावितों को लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।
विज्ञापन

पहली घटना में उपमंडल चंबा के तहत ग्राम पंचायत कोलका के गांव कोलका में देररात साढ़े ग्यारह बजे अग्निकांड में एक कमरा और उसके भीतर रखा सामान (दो एलईडी, टीवी, फ्रिज) जलकर राख हो गए। यह मकान संयुक्त रूप से अमर सिंह, कमल किशोर और धनीराम पुत्र शैली राम का है। मिरकला देवी पत्नी कमल किशोर ने बताया कि देररात उसकी नींद टूट गई। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो उनके एक कमरे से धुआं निकल रहा था। उन्होंने बिना वक्त गंवाए परिजनों को उठाया और अग्निकांड के बारे में जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी भरकर और मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य आरंभ किया लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसी बीच पंचायत प्रतिनिधि, पुलिस, वन विभाग और बिजली बोर्ड के कर्मी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड को अग्निकांड के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनके गांव के पास कम क्षमता के लगे ट्रांसफार्मर के कारण अक्सर गांव में बिजली की वोल्टेज बढ़ती और कम होती रहती है। मंगलवार रात भी अचानक वोल्टेज बढ़ने से यह नुकसान हुआ है। ग्रामीण एकजुट होकर आग को बुझाने का प्रयास न करते तो पूरा गांव राख के ढेर में तब्दील हो जाता। मंगलवार को नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना में उपमंडल डलहौजी की ग्राम पंचायत ओसल के देवीदेहरा बाजार स्थित बैग हाउस के स्टोर में आग लग गई। इस घटना में लाखों के बैग जलकर राख में तब्दील हो गए। यह अग्निकांड सुबह करीब दो बजे हुआ। एक हलवाई की दुकान भी आग की चपेट में आई है। हालांकि, इस दुकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने की सूचना जैसे ही फायर स्टेशन को मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और बाजार की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब दो बजे सब्जी ले जा रही एक पिकअप के चालक ने देवीदेहरा की दुकान के स्टोर में लगी आग देखी। सब्जी की गाड़ी का मालिक देवीदेहरा में एक सब्जी विक्रेता को सब्जी देता था। चालक ने समय बरबाद न करते हुए सब्जी विक्रेता को फोन किया और आग के बारे में सूचना दी। उसके बाद बैग के कारोबारी भोलू शर्मा को घटना के बारे में बताया गया। बैग के स्टोर में कच्चा और तैयार माल रखा था। स्थानीय लोगों ने अपने-अपने घरों से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच बनीखेत चौकी और डलहौजी थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम में अशोक कुमार, रुमाल सिंह, जीवन कुमार, संदेश कुमार, किशोरी लाल ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार डलहौजी राजेश जरयाल का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कहा कि प्रभावित को पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed