फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rocks fell on the roads, movement stopped

Chamba News: सड़कों पर गिरीं चट्टानें, आवाजाही ठप

Sat, 21 Jan 2023 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rocks fell on the roads, movement stopped
चुराह में बर्फबारी ने बढ़ाईं लोगों की दुश्वारियां
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत आते परिक्षेत्र में बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बर्फबारी के चलते बीती रात चंबा-चांजू और चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास भारी चट्टानें गिरने से बंद हो गए। वहीं तीसा-बैरागढ़ मार्ग, चलोंज मोड़ से संतनाला-देवीकोठी-टेपा, तरेला-जनवास, तरेला-गुईला और तरेला-बौंदेड़ी-मंगली सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी और लेबर ने चंबा-तीसा-कल्हेल और तीसा-बैरागढ़ सड़कों को कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए बहाल करवाया जबकि शेष सड़कों को रविवार तक बहाल करने का विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं।
विधानसभा सभा क्षेत्र चुराह में शुक्रवार को दिन भर बारिश और बर्फबारी का क्रम बदस्तूर जारी रहा। बर्फबारी के चलते देर रात चंबा-चांजू मार्ग पर चांजू महाल के पास सड़क का डंगा धराशायी होने से वाहनों की आवाजाही थम गई तो वहीं चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास मध्यरात्रि भारी भूस्खलन से टनों के हिसाब से पहाड़ी से गिरकर आए मलबे और चट्टानों के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे देखते ही देखते शुक्रवार सुबह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गाड़ियों में सवार लोगों ने सड़क के बहाल न होने से बच्चों को गोद में उठाकर पैदल अपने रिस्क पर सड़क को पार किया। सूचना मिलने पर विभाग की दो जेसीबी चंबा और तीसा की ओर से मार्ग को बहाल करने के लिए मौके पर पहुंचीं लेकिन सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी चट्टानों को तोड़ने के लिए विभाग को मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार दोपहर को विभाग ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है जबकि शेष सड़कों को को रविवार को बहाल करवाने के लिए टीमें जुटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed