फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rock Star Kidi defeats Buccaneer Eleven

Chamba News: रॉक स्टार कीड़ी ने बकाणी इलवेन को हराया

Tue, 11 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rock Star Kidi defeats Buccaneer Eleven
पुलिस मैदान बारगाह में खेले गए दो क्रिकेट मैच
विज्ञापन

दूसरे मैच में सिल्लाघ्राट ने लॉयन क्लब को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर कप प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले मैच में रॉक स्टार कीड़ी की टीम ने बकाणी इलेवन को 49 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। दिन के दूसरे मैच में सिल्लाघ्राट की टीम ने लॉयन क्लब को छह विकेट से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में रॉक स्टार की कीड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 104 रन बनाए। इसमें अतुल ने 28 रन का योगदान दिया। बकाणी की ओर से सन्नी ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बकाणी की टीम 55 रन ही बना सकी। इसमें नवू ने सर्वाधिक 17 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। रॉक स्टार कीड़ी की टीम ने यह मैच जीतकर प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में प्रवेश किया। दिन के दूसरे मैच में लॉयन क्लब की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 100 रन बनाए। सिल्लाघ्राट की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed