फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road to project site restored, no longer have to climb two hours

Chamba News: परियोजना साइट का मार्ग बहाल, अब नहीं चढ़नी पड़ेगी दो घंटे की चढ़ाई

Mon, 13 May 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Road to project site restored, no longer have to climb two hours
चंबा के खड़ामुख-होली मार्ग पर हुए भूस्खलन को पार करते।संवाद
होली (चंबा)। पिछले करीब एक महीने से दो घंटे चढ़ाई चढ़ने के बाद मार्ग के दूसरे छोर पर पहुंचने वाले होली क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन

अब वे बीस मिनट में ही सुहागा में बंद हुए मार्ग के दूसरे छोर पर पहुंच सकेंगे। परियोजना साइट की ओर जाने वाला मार्ग अब बहाल हो गया है। अब वे परियोजना मार्ग के जरिये दूसरे छोर पर आसानी से पहुंच सकेंगे और ट्रांसमिट के जरिये बसों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। सोमवार को परियोजना की ओर से इस मार्ग को बहाल कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को बड़ी राहत मिली है। दूसरी तरफ खड़ामुख-होली मार्ग अभी अवरुद्ध चल रहा है। इस मार्ग को बंद हुए करीब एक माह से अधिक हो चुका है, मगर भूस्खलन न थमने के कारण मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। इस मार्ग को बहाल करने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग सहित परियोजना प्रबंधन भी जोर लगा रहा है, मगर अभी तक कामयाबी नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा विशेषज्ञों से भी इस मार्ग को बहाल करने की परामर्श प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ले रहा है। ग्रामीणों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, दलीप कुमार, विनोद कुमार अजय कुमार, राकेश कुमार का कहना है कि मुख्य मार्ग को बंद हुए काफी समय बीत गया है, मगर अभी तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। बताया कि परियोजना मार्ग बहाल होने से उन्हें काफी हद तक राहत मिली है। अब वे दूसरे छोर पर मात्र बीस मिनट में ही पहुंच सकेंगे।

--
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा का कहना है कि परियोजना मार्ग खुल गया है। अब लोग दो घंटे के बजाय बीस मिनट में दूसरे छोर पर पहुंच जाएंगे। कहा कि मुख्य मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें लगाई है। उम्मीद है कि जल्द ही मार्ग बहाल होगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed