फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rhythm Verma, a daughter of Goli village, secured the All India 134th rank in the UGC-NET JRF exam.

Chamba News: गोली गांव की बेटी रिद्म वर्मा ने यूजीसी नेट जेआरएफ में हासिल की ऑल इंडिया 134वीं रैंक

Sat, 12 Sep 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rhythm Verma, a daughter of Goli village, secured the All India 134th rank in the UGC-NET JRF exam.
केंद्रीय विद्यालय बनीखेत की पूर्व छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में चमकाया क्षेत्र का नाम
विज्ञापन

शिक्षक पिता और गृहिणी मां को दिया सफलता का श्रेय
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। उपमंडल डलहौजी के गांव गोली निवासी रिद्म वर्मा ने यूजीसी नेट जेआरएफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 134वीं रैंक हासिल की है। रिद्म केंद्रीय विद्यालय बनीखेत की पूर्व छात्रा रही हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ डलहौजी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रिद्म ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता से सफलता हासिल की जा सकती है। वह भविष्य में उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में कार्य कर समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती हैं।
विज्ञापन

रिद्म के पिता अशोक वर्मा शिक्षक हैं, जबकि माता सरोज देवी गृहिणी हैं। परिजनों के अनुसार रिद्म बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गोली गांव सहित डलहौजी क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने भी रिद्म व उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed