फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Resolve complaints received on CM Helpline within 28 days: Deputy Commissioner

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतें 28 दिन में निपटाएं : उपायुक्त

Tue, 23 Dec 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Resolve complaints received on CM Helpline within 28 days: Deputy Commissioner
चंबा। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समाधान 28 दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही सुशासन सप्ताह की अवधि के दौरान अधिकतम शिकायतों का निस्तारण किया जाए। यह निर्देश सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक और कार्यशाला में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निवारण, विभागीय सेवाओं की प्रगति और अभियान अवधि के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में वन विभाग से संबंधित पांगी और चंबा क्षेत्र की लंबित शिकायतों के बारे में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जिले के विभिन्न उपमंडलों में ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आम जनता की शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निवारण किया जा रहा है और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उपायुक्त ने पंचायती राज विभाग, शहरी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित अधिकतम शिकायतों का निवारण 26 दिसंबर तक सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने यह भी बताया कि कार्यालयों में प्राप्त भौतिक (फिजिकल) शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है, जिससे शिकायतों की ट्रैकिंग सरल होती है और वास्तविक शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन पोर्टल की नियमित समीक्षा करें, ताकि शिकायतें अनावश्यक लंबित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed