फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Repair of railing started on Chamba-Pathankot NH

चंबा-पठानकोट एनएच पर रेलिंग की मरम्मत शुरू

Fri, 13 Aug 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Repair of railing started on Chamba-Pathankot NH
चंबा-पठानकोट एनएच मार्ग पर देवीदेहरा के पास टूटी रेलिंग को ठीक करने में जुटे एनएच विभाग के कर्मच? - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर देवीदेहरा के पास पुल किनारे टूटी रेलिंग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है। कुछ दिन पहले अमर उजाला ने टूटी रेलिंग को लेकर प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद एनएच प्राधिकरण हरकत में आया और रेलिंग की मरम्मत करवाने के लिए 85 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने रेलिंग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू करवा दिया। आगामी दिनों में यह रेलिंग पूर्ण रूप से दुरुस्त हो जाएगी, जिससे एनएच पर दुर्घटनाओं का अंदेशा भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस सड़क पर देवीदेहरा के पास पुल किनारे लगी रेलिंग टूटने से आए दिन हादसे हो रहे थे। कई लोग वाहन दुर्घटना में घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोग काफी समय से पुल की टूटी रेलिंग को दुरुस्त करवाने की मांग कर रहे थे लेकिन, उनकी मांग पूरी नहीं हो रही थी। इसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद एनएच प्राधिकरण ने रेलिंग का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि रेलिंग की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। इस कार्य में 85 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed