फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   reader conect programe in chamba mahla

हाईवे की खस्ताहालत के मुद्दें को पंचायत प्रतिनिधि पुरजोर उठाएं

Thu, 31 Oct 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
reader conect programe in chamba mahla
मैहला में आयोजित क्योंकि सच मायने रखता है कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि एसबीआई मैहला शाखा के म? - फोटो : Chamba
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहला(चंबा)। खस्ताहालत भरमौर-पठानकोट हाईवे को दुरुस्त करने को लेकर मैहला पंचायत के ग्रामीणों ने आवाज बुलंद कर दी है। खस्ताहालत हाईवे का मसला ग्राम पंचायत मैहला में अमर उजाला के रीडर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उठाया।
कार्यक्रम में एसबीआई बैंक शाखा मैहला के प्रबंधक पंकज शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मैहला के उपप्रधान मनोज जसरोटिया ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि पंकज शर्मा ने बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार ऋण योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि चंबा से भरमौर नेशनल हाईवे की हालत बेहद खस्ता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर जहां गहरे गड्ढे पड़े हैं वहीं, तारकोल भी पूरी तरह उखड़ चुकी है। इसके अलावा रजेरा ओर जरंगला के समीप हाईवे पर पहाड़ी से बारिश के दिनों में भूस्खलन होता रहता है। इससे यहां हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि इस मामले को हाईवे प्रबंधन के समक्ष उठाया जाए। जिससे हाईवे पर लोगों की आवाजाही सुरक्षित और सुलभ हो सके। कार्यक्रम में दलीप सिंह, महिंद्र कुमार और अशोक कुमार ने बताया कि मैहला पुल पर लाइटें नहीं है। इस कारण ग्रामीण रात को अंधेरे में ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने पंचायत उपप्रधान से आग्रह किया कि मैहला पुल में लाइटों का प्रबंध किया जाए। कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed