Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NSS camp begins at Kakira School

Chamba News: ककीरा स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू

Sat, 21 Nov 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Nov 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
NSS camp begins at Kakira School
नैनीखड्ड/चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। पूनम थापा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से युवा सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हैं और समाजहित के कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित होते हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता रैली और विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य जगजीत सिंह ने विद्यार्थियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रोशन लाल और शिवानी ठाकुर सहित अन्य शिक्षक और स्वयंसेवी विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed