Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five villages have been suffering the impact of low voltage for seven months.

Chamba News: सात महीने से लो-वोल्टेज की मार झेल रहे पांच गांव

Sat, 21 Nov 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Nov 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Five villages have been suffering the impact of low voltage for seven months.
मोहा गांव का बिजली ट्रांसफार्मर खराब, दूसरे से मिल रही कमजोर विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

ठंड में हीटर तक नहीं चला पा रहे ग्रामीण, बच्चों की पढ़ाई भी हो रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत चरड़ा के मोहा गांव सहित आसपास के चार गांवों के लोग पिछले सात महीने से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं।
मोहा में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली बोर्ड ने दूसरे ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक आपूर्ति शुरू की, लेकिन इससे पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रही है। नतीजतन, मोहा के अलावा देहरी, भरनी, गभीण और शालियोठा के ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीण अशोक कुमार, राजीव कुमार, दलीप कुमार और अमित कुमार ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण घरों में पर्याप्त रोशनी तक नहीं हो पाती। शाम के समय बच्चों को लैंप जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। सर्दी बढ़ने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बिजली का वोल्टेज इतना कम है कि हीटर और पानी गर्म करने वाले उपकरण भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है। घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वे कई बार बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष समस्या उठा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, चमन लाल, खेमराज, महेश कुमार, राकेश कुमार, भूपिंदर, पवन कुमार और दौलत राम ने विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो से चार दिन में बदलेगा ट्रांसफार्मर
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अमीर चंद ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवाकर दोबारा स्थापित किया गया था, लेकिन अगले ही दिन वह फिर खराब हो गया। उन्होंने कहा कि आगामी दो से चार दिनों में नया ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed