{"_id":"6b01cf198f178e080609f98b","slug":"a-four-month-wait-to-determine-the-cause-of-death-chamba-news-c-88-1-ssml1006-203601-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मौत की वजह जानने के लिए चार महीने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मौत की वजह जानने के लिए चार महीने का इंतजार
Sat, 21 Nov 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला फोरेंसिक लैब में अटकी जांच, समय पर नहीं मिल रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट
रिपोर्ट के अभाव में पुलिस की तफ्तीश और परिजनों की जरूरी औपचारिकताएं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। किसी की मौत हादसा थी या उसके पीछे कोई दूसरी वजह, इसका जवाब जानने के लिए मृतकों के परिजनों को महीनों इंतजार करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए धर्मशाला भेजे जाने वाले विसरा और अन्य नमूनों की रिपोर्ट एक से चार महीने तक नहीं मिल पा रही है। फोरेंसिक लैब में जांच लंबित रहने से संदिग्ध मौत के मामलों में पुलिस की तफ्तीश भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। वहीं, रिपोर्ट के इंतजार में परिजनों के कई जरूरी काम अटके हैं।
मेडिकल कॉलेज चंबा में हर महीने औसतन 10 से 12 पोस्टमार्टम किए जाते हैं। कई बार यह संख्या इससे अधिक रहती है। इनमें दो से तीन मामले संदिग्ध मौत के होते हैं। सड़क हादसों और अन्य दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के पोस्टमार्टम की संख्या अधिक रहती है। वहीं, आत्महत्या, हत्या या संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामलों में वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा और अन्य नमूने धर्मशाला स्थित फोरेंसिक लैब भेजे जाते हैं।
पोस्टमार्टम के दौरान फोरेंसिक विभाग के चिकित्सक नमूने एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजते हैं। प्रदेशभर से नमूने पहुंचने के कारण वहां जांच का दबाव रहता है। नतीजतन, चंबा से भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने में भी एक महीने से अधिक समय लग रहा है। कुछ मामलों में यह अवधि तीन से चार महीने तक पहुंच रही है। रिपोर्ट के बिना पुलिस मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर पा रही है। इससे जांच की अगली प्रक्रिया प्रभावित होती है। परिजनों को भी बैंक खातों और अन्य जरूरी मामलों से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, चमन सिंह, योगराज, केवल, होशियार सिंह, संजय शर्मा, टेक चंद और रवि कुमार ने सरकार व प्रशासन से मेडिकल कॉलेज चंबा के फोरेंसिक विभाग को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की मांग की है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम से जुड़े नमूनों की जांच और रिपोर्ट तैयार करने की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में ही होनी चाहिए। इससे धर्मशाला पर निर्भरता कम होगी और पुलिस के साथ प्रभावित परिवारों को भी राहत मिलेगी।
--
नमूनों की जांच में देरी से रिपोर्ट लंबित
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि धर्मशाला स्थित फोरेंसिक लैब में भेजे जाने वाले नमूनों की जांच में देरी के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने में समय लग रहा है। समस्या के समाधान के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन प्रयास कर रहा है।