{"_id":"66ccb48baf84b432d50aa90cea987cbc","slug":"rape-case-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने गई नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरने गई नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग के अपहरण के बाद दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला पीड़ित नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है। नाबालिग की उम्र 13 साल है। आरोपी की पहचान मोहन पुत्र शेर सिंह निवासी बघेईगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे उसकी बेटी घर के पास ही नलका से पानी भरने गई थी। जहां से मोहन उसकी बेटी को अगवा कर ले गया। जब उसकी बेटी घर नहीं पहुंची तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी खोज शुरू कर दी। परिजन पूरी रात लड़की को गांव व आसपास ढूंढते रहे। परिजन को सुबह के समय मोहन के घर लड़की होने की खबर मिली।
विज्ञापन
नाबालिग की मां ने बताया कि उसकी बेटी 13 साल की है। आरोपी उसे अपने साथ जबरन ले गया और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी मोहन के खिलाफ धारा 363, 342, 376, 506 व 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लड़की का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। उधर, लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।