फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ramesh of Bagheigarh won the Chamba Kesari title

Chamba News: बघेईगढ़ के रमेश ने जीता चंबा केसरी का खिताब

Sun, 29 Oct 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ramesh of Bagheigarh won the Chamba Kesari title
चंबा के सुलतानपुर छिंज मेले के दौरान दाव पेच लगाते पहलवान।संवाद
चंबा। सुल्तानपुर में पहलवानों का महादंगल देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ जमा रही। रविवार को पीर बाबा मंदिर से शोभायात्रा निकालने के साथ छिंज मेले की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इसमें हिमाचल सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए दूरदराज क्षेत्र से लोग सुल्तानपुर पहुंचे। दंगल शुरू करने से पूर्व अखाड़े की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बच्चों की कुश्ती करवाई गई। इसे बाद अखाड़े में पहलवानों को उतारा गया। सबसे पहला मुकाबला चंबा केसरी का हुआ। उसके बाद बड़ी माली की कुश्ती करवाई गई। छिंज मेले में पूर्व सदर विधायक पवन नैय्यर मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

महादंगल में चंबा केसरी का खिताब बघेईगढ़ के रमेश ने जीता। उपविजेता गरोला के विशाल रहे। विजेता को 9,000 और उपविजेता को 6,000 रुपये इनाम के रूप में दिए गए। बड़ी माली के विजेता लुधियाणा के अमन रहे। जम्मू के जरनैल उपविजेता रहे। विजेता पहलवान को 51,000 और उपविजेता पहलवान को 31,000 रुपये इनाम के रूप में दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिंज मेला कमेटी के प्रधान और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने आयोजन कमेटी को छिंज के सफल आयोजन के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। छिंज मेला कमेटी के प्रेस सचिव संजय कुमार ने बताया कि इस बार कुश्ती प्रतियोगिता के लिए नामी पहलवानों को बुलाया गया था। सुल्तानुपर छिंज में पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के दर्शक साल भर इंतजार करते हैं। इसलिए आयोजन कमेटी दर्शकों की पसंद के अनुसार पहलवानों को छिंज के लिए आमंत्रित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed