{"_id":"6822121531c9708ef00eb922","slug":"queues-of-patients-in-the-emergency-ward-chamba-news-c-88-1-ssml1006-150279-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आपातकालीन वार्ड में लगीं मरीजों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आपातकालीन वार्ड में लगीं मरीजों की कतारें
विज्ञापन
आपातकालीन वार्ड में लगीं मरीजों की कतारें
छुट्टी के कारण अचानक बढ़ गई मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का आपातकालीन कक्ष सोमवार को मरीजों से खचाखच भरा रहा। सुबह से लेकर शाम तक यहां मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि, यह कक्ष सिर्फ आपातकालीन सेवाओं के लिए बनाया गया है लेकिन सोमवार को सरकारी छुट्टी के चलते मेडिकल कॉलेज की सभी ओपीडी बंद रहीं। इसके चलते सभी मरीज अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए आपातकालीन कक्ष में पहुंच गए। यहां मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने वाले चिकित्सक और एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को काफी परेशानी हुई। अचानक मरीजों की भीड़ बढ़ने से आपातकालीन और सामान्य मरीजों को संभालने में उन्हें काफी दिक्कत हुई। भारत और पाकिस्तान के बीच में चल रहे संघर्ष के चलते शनिवार और रविवार को मेडिकल कॉलेज में काफी कम संख्या में मरीज पहुंचे। जब दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई तो सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की एकदम से भीड़ उमड़ पड़ी। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि छुट्टी के चलते ओपीडी सेवाएं बंद थीं। इसके चलते सभी मरीज आपातकालीन कक्ष में चले गए। यहां पर सभी मरीजों को जांच करके घर भेजा।