फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Problems will be tackled in 'Ask the Tehsildar' program

‘आस्क द तहसीलदार’ कार्यक्रम में निपटेंगी समस्याएं

Wed, 20 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Problems will be tackled in 'Ask the Tehsildar' program
सिहुंता (चंबा)। सलूणी तहसील के तहत ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के राजस्व कार्य अब नहीं लटकेंगे। तहसीलदार की ओर से आस्क द तहसीलदार कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत लोग अपनी समस्याओं का निपटारा करवा सकेंगे। साथ ही कार्यालय से संबंधित कार्य निष्पादन सुझाव भी दूरभाष के माध्यम से बता सकेंगे। यह कार्यक्रम हर रविवार को सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा दूरभाष नंबर 82196-11917 जारी किया गया है। इस नंबर के जरिये लोग तहसीलदार से सीधा संपर्क कर सकेंगे। वे किसी भी राजस्व से संबंधित कार्य के बारे में जागरुकता के लिए सामान्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा तहसीलदार कार्यालय सलूणी या उनके अधीन किसी पटवारी/कानूनगो के पास लंबित किसी भी प्रकार के राजस्व कार्य के बारे में आधिकारिक जानकारी ले सकते हैं। गौरतलब है कि अक्सर देखा गया है कि तहसील कार्यालयों में जानकारी के अभाव में लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में उनके कार्य काफी समय तक लटके रहते हैं। बहरहाल इस कार्यक्रम के जरिये लोग किस वजह से उनके कार्य लटके हैं, इसके बारे में भी जानकारी हासिल कर पाएंगे। किस तरह समस्या का समाधान होगा, इसके बारे में जानकारी मिल सकेगी। तहसीलदार पवन ठाकुर ने बताया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ही इस प्रकार की पहल की जा रही है। रविवार को तीन घंटे लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed