फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police teams engaged in search of murder accused, suspects also interrogated

Chamba News: हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें, संदिग्धों से भी पूछताछ

Mon, 23 Oct 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police teams engaged in search of murder accused, suspects also interrogated
चंबा। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी की चांचू धार में महिला की तेजधार हथियार से हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। एसपी चंबा ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने जांच टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन

इन्हें चांचू धार और जम्मू-कश्मीर का कोना-कोना छानकर घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। महिला के हत्या मामले में मौके से ठोस सुबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। नूरपुर से फोरेंसिक की टीम मध्यरात्रि करीब 1:00 बजे मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित कर टीम अपने साथ ले गई है। उधर, चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद कथित जमीन विवाद में जान गंवाने वाली रफीका (28) पुत्री मामदीन निवासी गांव थेडेम, जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिजन शव को परिजन दोपहर बाद पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर से अपने मवेशियों को चराने के लिए एक बकरवाल समुदाय के लोग भांदल पंचायत की चांचू धार पहुंचे थे। रविवार की महिला अपने घोड़ों को चराने के लिए बेटी के साथ गई थी। आरोप है कि इस दौरान जम्मू-कश्मीर से कुछ लोग आए और महिला से जमीन में माल-मवेशी न चराने पर बहस शुरू कर दी। महिला ने मवेशी चराने से पीछे न हटने की बात कही। उन लोगों ने महिला की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। रोती-बिलखती छोटी बच्ची को परिजनों को घटना की सूचना देने के लिए वहां से भगा दिया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तब तक हादसे को अंजाम देने वाले भाग चुके थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की सही वजह का पता चल सकता है। घटना को अंजाम देने वालों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस जल्द मामले से पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जंगली जानवर को देख सहम गए पुलिस कर्मी
चांचू धार पर रविवार मध्यरात्रि को जंगली जानवर आ पहुंचा। इससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी और परिजन भयभीत हो गए। आखिरकार मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने जैसे-तैसे जंगली जानवर को भगाकर शव को नष्ट होने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed