{"_id":"6a147fbd74a96b0334057d0a","slug":"police-constable-suspended-for-being-absent-from-election-duty-chamba-news-c-88-1-ssml1004-184574-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुनाव ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर पुलिस जवान सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुनाव ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर पुलिस जवान सस्पेंड
Mon, 25 May 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 25 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
एएसपी ने किया लाइन हाजिर, आरोपी कर्मी के खिलाफ होगी विभागीय जांच
एएसपी मतदान केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान दल-बल के साथ थे निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत चुनाव में ड्यूटी से गैरहाजिर रहना पुलिस कर्मी को महंगा पड़ गया। औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे एएसपी चंबा ने उसे सस्पेंड कर दिया है। जवान को लाइन हाजिर किया है। आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय जांच होगी। जिले की 118 पंचायतों में पहले चरण के मतदान के लिए 595 अधिकारियों-जवानों की ड्यूटी लगाई है। इनमें 395 अधिकारी और जवान शामिल हैं। 200 गृह रक्षक जवान भी सुरक्षा का जिम्मा देख रहे हैं।
एक पुलिस जवान को ड्यूटी से गैर हाजिर रहना महंगा पड़ गया। पुलिस विभाड्ने द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस जवान को सस्पेंड कर दिया है। एएसपी ने बिना अनुमति ड्यूटी से नदारद रहने और अनुशासनहीनता के लिए यह कदम उठाया है। एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उधर, एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में संवेदनशील-अति संवेदनशील मतदान केंद्रों समेत अन्य मतदान केंद्रों में अधिकारियों-जवानों की ड्यूटी लगाई है। सोमवार को एएसपी दिनेश कुमार टीम के साथ सिल्लाघ्राट की ओर स्थित मतदान केंद्रों में औचक निरीक्षण पर रहे। एक मतदान केंद्र में तैनात पुलिस जवान ड्यूटी से गैर हाजिर पाया गया है। उसे सस्पेंड कर दिया है।