{"_id":"65be841836d881c5940236a7","slug":"piles-of-filth-in-sultanpur-ward-execution-is-not-being-done-properly-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117671-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुल्तानपुर वार्ड में गंदगी के ढेर, सही तरीके से नहीं हो रहा निष्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुल्तानपुर वार्ड में गंदगी के ढेर, सही तरीके से नहीं हो रहा निष्पादन
विज्ञापन
चंबा के सुलतानपुर वार्ड़ में लगा कूड़े का ढेर।संवाद
चंबा। नगर परिषद चंबा सुल्तानपुर वार्ड में डोर-टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान में तो पास है लेकिन, कूड़े का सही निष्पादन में फेल हो रही है। आलम यह है कि कॉलेज रोड, मत्स्य पालन विभाग मार्ग और आईबी कॉलोनी की पिछली तरफ गंदगी फैली हुई है। इसका कारण सफाई कर्मचारियाें की कमी बताया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की कमी की वजह से सुल्तानपुर वार्ड साफ-सुथरा नहीं हो पा रहा है। इससे मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार की ओर से टेंडर में लगभग 41 सफाई कर्मचारी दर्शाए गए हैं, जबकि वर्तमान समय में नगर परिषद ने 30 सफाई कर्मचारियों के ऑर्डर किए हैं। इससे सुल्तानपुर वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में वार्ड वाइज सफाई व्यवस्था चल रही है लेकिन सफाई कर्मचारियों के बिना ठेकेदार लाचार है। गौरतलब है कि नगर परिषद के 11 वार्डाें में सुल्तानुपर दूसरा सबसे बड़ा वार्ड है। इस वार्ड के क्षेत्रफल के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की संख्या नाम मात्र है। यहां सवाल यह उठ रहा है कि जब ठेकेदार ने 41 सफाई कर्मचारी टेंडर में दर्शाए हैं तो उसी संख्या के आधार पर सफाई कर्मचारी क्यों नहीं दिए जा रहे हैं। मसलन, शहर को साफ सुथरा रखने में यह सबसे बड़ी खामी साबित हो रहा है।
सुल्तानपुर वार्ड काफी बड़ा है। यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं। हालांकि, डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान की उन्होंने सराहना की है। -सचिन राठौर, स्थानीय निवासी।
सफाई कर्मचारी घर से कूड़ा लेकर जा रहे है। इस मामले में नगर परिषद चंबा के प्रयास बेहतर हैं लेकिन कूड़े का सही ढंग से निष्पादन नहीं हो पा रहा है। -विजय शर्मा, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
मोहल्लों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त है लेकिन सड़क किनारे कूड़ के ढेर लगे रहते हैं। इससे गंदगी का आलम रहता है। बोरो में कूड़ा भरकर रखा जा रहा है। -वेदव्यास ठाकुर, स्थानीय निवासी।
अगर कूड़ा निष्पादन बेहतर ढंग से हो जाए तो वार्ड पूरा साफ-सुथरा हो सकता है। इसके लिए नगर परिषद को थोड़ा ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता है। -सुखदेव ठाकुर, स्थानीय निवासी।
वार्ड पार्षद सीमा कुमारी ने भी माना कि वार्ड बड़ा है, मगर सफाई कर्मचारी काफी कम हैं। नगर परिषद से कई बार डिमांड की गई है लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।
सफाई ठेकेदार सुबोध पाठक का कहना है कि सफाई कर्मचारी कम हैं। कहा कि टेंडर में सफाई कर्मचारियों का आंकड़ा लिखा गया है, उतनी संख्या में नगर परिषद ने सफाई कर्मी नहीं दिए हैं। अपनी ओर से वार्डों को साफ-सुथरा रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि इस बारे उन्हें जानकारी नहीं है। कहा कि कार्यालय में पूछताछ की जाएगी और उसके बाद आगामी कदम उठाए जाएंगे।