{"_id":"696e5d51272f8243560d5b30","slug":"pickup-falls-into-kalpreyi-drain-passenger-killed-driver-injured-chamba-news-c-88-1-ssml1004-172476-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कल्प्रेयी नाले में गिरी पिकअप, सवार की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कल्प्रेयी नाले में गिरी पिकअप, सवार की मौत, चालक घायल
Mon, 19 Jan 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत कल्प्रेयी नाले में सोमवार को एक पिकअप के गिरने से एक सवार की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार दंतुई की ओर जा रही मालवाहक पिकअप (एचपी-73-5192) सायं करीब 4 बजे तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित होकर गहरी नाले में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में दो व्यक्ति सवार थे।
चालक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार (35) निवासी गांव जखला डाकघर चांजू के रूप में हुई है, जबकि सवार थान सिंह पुत्र प्रदीप कुमार (32) निवासी जखला डाकघर चांजू थे। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए चंबा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही थान सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, चालक मुकेश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।