{"_id":"16691b8c2673610cfaeb2d4848e0aa8b","slug":"pickup-driver-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगर में खाई में लुढ़की पिकअप, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगर में खाई में लुढ़की पिकअप, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
Updated Thu, 12 Nov 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी के भुगर नामक स्थान पर एक पिकअप हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुुुआ जब वाहन चालक रमेश कुमार पुत्र धीमा राम गांव धरमेणी पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 73-1140 को लेकर जा रहा था। फौजू राम पुत्र बेरू गांव छवालू तहसील भटियात भी वाहन में सवार था। लेकिन जब यह वाहन भुगर नामक स्थान पर पहुंचा तो पिकअप साथ लगती गहरी खाई में लुढ़क गई। पिकअप चालक की तो मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में फौजू राम को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच में पाया कि यह हादसा चालक की लारपवाही और तेजरफ्तारी की वजह से हुआ है। ऐसे में वाहन चालक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
