{"_id":"66969fd2d8a60e8a9403efa4","slug":"people-of-himgiri-will-get-relief-from-40-km-journey-chamba-news-c-88-1-ssml1006-129119-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हिमगिरी के लोगों को 40 किमी के सफर से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हिमगिरी के लोगों को 40 किमी के सफर से मिलेगा छुटकारा
Tue, 16 Jul 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 16 Jul 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों की आबादी को अब तहसील मुख्यालय आने के लिए 40 किमी लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। इस सफर को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शॉर्ट कट के रूप में पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण बुईन से खखड़ी तक किया है।
इसका कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कुछ दिन बाद यह सड़क नकरोड़ पहुंच जाएगी। इसके बाद हिमगिरी सहित अन्य पंचायतों की चुराह मुख्यालय से दूरी 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। ये पंचायतें लंबे समय से शॉर्ट कट मार्ग को बनाने की मांग कर रही थीं। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने बुईन से खखड़ी डैम तक सड़क बनाने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा। सरकार ने सड़क बनाने की अनुमति देकर इसके लिए 49 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया। इसी बजट से सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
पंचायत हिमगिरी, बणंतर, आयल, सेई सहित अन्य पंचायतों के लिए यह सड़क किसी सौगात से कम नहीं होगी, क्योंकि इन पंचायतों के लोगों को अब तहसील मुख्यालय चुराह सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में जाने के लिए 40 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
--
लोक निर्माण विभाग मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार ने बताया कि बैकवर्ड सब प्लान के तहत इस मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है। यह शीघ्र पूरा होने वाला है। इसके बाद हिमगिरी क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी।