{"_id":"6aa434284ddf1d6a4c0478aa","slug":"pensioners-anger-erupts-after-a-seven-month-wait-for-a-three-percent-dearness-relief-hike-chamba-news-c-88-1-cmb1002-196270-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात माह से तीन प्रतिशत महंगाई राहत का इंतजार, अब फूटा पेंशनरों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात माह से तीन प्रतिशत महंगाई राहत का इंतजार, अब फूटा पेंशनरों का गुस्सा
Fri, 11 Sep 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से पूछा- कर्मचारियों को लाभ मिला तो पेंशनरों को क्यों रोका
बोले- आश्वासन बहुत मिले, अब हक चाहिए, एरियर और लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सात माह से तीन प्रतिशत महंगाई राहत का इंतजार कर रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
शुक्रवार को पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की मासिक बैठक में पेंशनरों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर रोष जताया। उन्होंने दो टूक कहा कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, उन्हें अपने वित्तीय हक चाहिए।
संगठन के सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों ने कहा कि निगम के नियमित कर्मचारियों को करीब सात माह पहले तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा चुका है, लेकिन पेंशनरों को अभी तक महंगाई राहत नहीं मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कर्मचारियों को लाभ दिया जा चुका है तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उसी लाभ से वंचित क्यों रखा गया है।
संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि पेंशनर उम्र के उस पड़ाव में हैं, जहां उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने की जरूरत है। इसके बावजूद उन्हें अपने जायज वित्तीय हकों के लिए बार-बार सरकार के सामने गुहार लगानी पड़ रही है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष कई बार मामला उठाने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के संशोधित वेतनमान का एरियर अन्य विभागों के पेंशनरों को दिया जा रहा है, जबकि एचआरटीसी पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया है। इसके अलावा करीब छह माह पहले निगम से सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारियों को अभी तक उनके वित्तीय लाभ जारी नहीं किए गए हैं।
पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के कारण उनमें भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और निगम प्रबंधन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो संगठन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। बैठक में राजकुमार, इंदर सिंह, सुरेश कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, ओम प्रकाश, देवराज, देव राज, महेश नाथ, साहब चंद, मान सिंह, दुनी चंद, चैन लाल, चंद्र प्रकाश, उत्तम सिंह और कुलदीप कुमार मौजूद रहे।