फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients are wandering for ultrasound, machines are gathering dust

Chamba News: अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भटक रहे मरीज, मशीनें फांक रहीं धूल

Tue, 11 Nov 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 11 Nov 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Patients are wandering for ultrasound, machines are gathering dust
चंबा। जिले के नागरिक अस्पतालों में मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इस कारण मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए दर बदर भटक रहे हैं। चुवाड़ी, भरमौर, पांगी और तीसा अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित हैं, लेकिन तकनीकी स्टाफ और रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते इनका उपयोग नहीं हो पा रहा। इस कारण मशीनें धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

खासतौर पर दूरदराज के इलाकों के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 60 से 80 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाकर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज चंबा में भी उन्हें तारीख मिल रही है। इस कारण वे निजी केंद्रों में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


मरीज और तीमारदार अशोक कुमार, हंसराज, सुरेंद्र, भाग सिंह, रवि कुमार, चैन लाल, विनोद कुमार और नारायण सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पतालों अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके लिए कहीं न कहीं सरकार और विभाग दोनों जिम्मेदार हैं। कहने के लिए चंबा आकांक्षी जिले की श्रेणी में शामिल है, लेकिन यहां स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्य नहीं किया जा रहा है। यही हाल चलता रहा तो यह जिला इस श्रेणी से कभी बाहर नहीं निकल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को रेडियोलॉजिस्ट की कमी के बारे में अवगत करवाया है। जल्द ही नागरिक अस्पतालों में उनकी तैनाती होने की उम्मीद है। विभाग फैलोशिप के जरिये भी अल्ट्रासाउंड शुरू करने की व्यवस्था कर रहा है। डॉ. बिपिन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed