फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Part time teacher will get salary of Rs 8,450 and watchman will get Rs 10,630.

Chamba News: पार्ट टाइम शिक्षक को 8,450 रुपये और चौकीदार को मिलेगा 10,630 रुपये वेतन

Tue, 15 Oct 2024 09:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Updated Tue, 15 Oct 2024 09:55 AM IST
सार

 सोशल मीडिया में वायरल हो रहे विज्ञापन में अनुबंध आधार पर पार्ट टाइम शिक्षक का कम और चौकीदार का वेतनमान अधिक दर्शाया गया है।

विज्ञापन
Part time teacher will get salary of Rs 8,450 and watchman will get Rs 10,630.
वेतन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में स्थित एक विद्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए मांगे गए आवेदन सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे विज्ञापन में अनुबंध आधार पर पार्ट टाइम शिक्षक का कम और चौकीदार का वेतनमान अधिक दर्शाया गया है। इसे लेकर लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विज्ञापन में दर्शाया है कि पार्ट टाइम अध्यापक की तैनाती होनी है। वह एक से दो घंटे ही सेवाएं देगा। चौकीदार को शाम 5:00 से सुबह 10:00 बजे तक ड्यूटी देनी होगी।

विज्ञापन


दरअसल, जनजातीय क्षेत्र भरमौर में स्थित विद्यालय में अनुबंध आधार पर पार्ट टाइम शिक्षक और चौकीदार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पार्ट टाइम शिक्षक के लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी और बीएड के साथ टेट पास होना अनिवार्य है। शिक्षक को 8,450 रुपये मानदेय देने की बात कही है। दूसरी ओन, चौकीदार पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। वेतन के रूप में 10,630 रुपये देने की बात कही गई है।
विज्ञापन


केवल भरमौर शिक्षा खंड से महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे आवेदन जमा करवा सकते हैं। खास बात यह है कि पिछड़ा क्षेत्र, बीपीएल, विकलांगता, विधवा, तलाकशुदा, इकलौती पुत्री, बेरोजगारी और अनुभव जैसी श्रेणियों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवारों की काउंसलिंग एसडीएम कार्यालय भरमौर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर की प्रधानाचार्य अरुणा चाढ़क ने बताया कि कस्तूरबा गांधी छात्रावास में पार्ट टाइम अध्यापक और चौकीदार पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें पार्ट टाइम अध्यापक विद्यालय में दो घंटे सेवाएं देगा, जबकि चौकीदार की ड्यूटी शाम 5:00 बजे से लेकर सुबह 10:00 बजे तक रहेगी। सोशल मीडिया में अल्प जानकारी के चलते इसे बात को तूल दिया जा रहा है। विज्ञापन में सबकुछ साफ-साफ लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed