Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parents will not send their children to school if [the items/dues] are not returned to the headmaster.

Chamba News: मुख्याध्यापक को नहीं लौटाया तो बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे अभिभावक

Thu, 26 Nov 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Parents will not send their children to school if [the items/dues] are not returned to the headmaster.
ककरोटी स्कूल में प्रवीन शर्मा की वापसी के लिए ग्रामीणों ने विभाग को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
विज्ञापन

20 दिन पहले ही संभाला था कार्यभार, पंचायत प्रतिनिधियों, एसएमसी ने तबादला रद्द करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला ककरोटी के मुख्याध्यापक प्रवीन शर्मा के तबादले को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उनकी वापसी की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजा है।
उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मुख्याध्यापक को दोबारा ककरोटी स्कूल भेजने की मांग की है। ऐसा न होने पर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल न भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार प्रवीन शर्मा ने करीब 20 दिन पहले ही विद्यालय में कार्यभार संभाला था। इतने कम समय में उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने और अनुशासन बनाए रखने के प्रयास किए। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी सकारात्मक उम्मीद जगी थी। ऐसे में उनका इतनी जल्दी तबादला करना ग्रामीणों को उचित नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान काजल, उपप्रधान बलवान सिंह कौशल, एसएमसी अध्यक्ष अंजना देवी सहित पूजा देवी, रीना कुमारी, सपना देवी, संतोष कुमारी, ललिता देवी और राधा देवी ने कहा कि मुख्याध्यापक की कार्यशैली से विद्यार्थी और अभिभावक संतुष्ट थे। उनके आने के बाद बच्चे भी उत्साह से स्कूल जाने लगे थे। उन्होंने कहा कि जब विद्यालय में व्यवस्था सुधारने के प्रयास हो रहे थे तो उनका तबादला करना समझ से परे है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि एक सप्ताह में मांग पूरी नहीं हुई तो बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा विभाग की होगी। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. विकास महाजन ने कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव मिलने पर समस्या के समाधान के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed