फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Panchayat representatives had already warned the administration

Chamba News: पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पहले ही कर दिया था आगाह

Tue, 22 Jul 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 22 Jul 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives had already warned the administration
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत चड़ी के गांव सताण में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने दो साल पहले प्रशासन को आगाह कर दिया था। प्रशासन को पंचायत प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर गांव के समीप प्रोटेक्शन वर्क करवाने की गुहार लगाई थी मगर यह गुहार प्रशासन तक नहीं पहुंची। बहरहाल, रविवार देर रात इस अनदेखी का खामियाजा परिवार को भुगतना पड़ा है। जहां एक दंपती की पहाड़ी से गिरे मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद चर्चाएं रहीं कि अगर प्रशासन समय रहते इस मामले पर गंभीरता दिखाता तो मात्र नवविवाहित जोड़े की मौत नहीं होती। इस घटना से पूरे कियाणी और मैहला क्षेत्र में मातम छा गया है। विवाहिता अपने मायके आई थी जबकि, पांच दिन पहले ही पति उसे मायके छोड़कर गया था। रविवार को पति उसे लेने आया था और सोमवार को दोनों घर वापस आने वाले थे। रात को खाना खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में चले गए।जबकि राहुल और पल्लवी नए कमरे में चले गए। देर रात बरपे कहर ने दो जिंदगियां लील लीं। स्थानीय पंचायत प्रधान पविंद्र कुमार ने बताया कि इस बारे प्रशासन को करीब दो साल पहले अवगत करवाया था लेकिन प्रशासन की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed