फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Oxygen production started in Medical College Chamba

मेडिकल कॉलेज चंबा में ऑक्सीजन उत्पादन शुरू

Sat, 08 May 2021 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Oxygen production started in Medical College Chamba
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया है। ऑक्सीजन प्लांट में 24 घंटे में 84 सिलिंडर भर पाएंगे। जांच के लिए गुड़गांव भेजे ऑक्सीजन के सैंपल पास होने के बाद प्लांट को हरीझंडी मिल गई है। इसके बाद यहां ऑक्सीजन का निर्माण संभव हो पाया है।
विज्ञापन

शनिवार को उपायुक्त, एडीसी मुकेश रेपस्वाल, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य सहित प्रशासनिक अमले ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज चंबा में ही ऑक्सीजन प्लांट के सुचारू हो जाने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा के चतुर्थ और तृतीय तल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमितों सहित अन्य मरीजों को अब बिस्तर पर ही ऑक्सीजन मिलेगी। इससे पहले मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडरों के माध्यम से ही मिल पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज चंबा में ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति दी है। बीते दिनों चंबा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी एक सप्ताह के भीतर ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की बात कही थी। अब मेडिकल कॉलेज चंबा परिसर में ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन बननी शुरू हो गई है। ऑक्सीजन प्लांट में 24 घंटें में 84 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जाने की सहूलियत से अब स्वास्थ्य प्रबंधन पर भी मंडी ऑक्सीजन सिलिंडर लाने का बोझ कुछ हद तक कम होगा।
प्लांट स्थापित करने में एसडीएम ने भी की मदद
वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान जिला चंबा में बढ़ते मामलों को देख ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र आरंभ करने के लिए एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह, आईटीआई लचोड़ी प्राचार्य राहुल राठौर, विद्युत बोर्ड सहायक अभियंता राज सिंह ठाकुर और एनएचपीसी के इंजीनियरों की टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए मशीनरी को फिट करने में अहम भूमिका निभाई।

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा के ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन तैयार होने से अब लोगों को इससे काफी लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट आरंभ होने से अब 24 घंटे में 48 सिलिंडर भरने की क्षमता रहेगी। इसके अलावा गुड़गांव में जांच को बुधवार को भेजा गया सैंपल भी पास हो गया है। अब चतुर्थ और तृतीय तल में उपचाराधीन मरीजों को बिस्तर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed