फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Overall winner in Holi Athletics, Khushi and Shagun became best athletes

Chamba News: होली एथलेटिक्स में ओवरआल विजेता, खुशी और शगुन बनीं बेस्ट एथलीट

Sat, 30 Sep 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Overall winner in Holi Athletics, Khushi and Shagun became best athletes
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खणी में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखाती छात्राए
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चूड़ी की छात्रा खुशी और शगुन को बेस्ट एथलीट चुना गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खणी की टीम मार्चपास्ट में विजेता रही।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली ने जीता। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खणी में चल रही तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान 20 स्कूलों की 216 छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। वॉलीबाल का फाइनल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खणी और लाहल के मध्य हुआ। इसमें खणी की टीम ने बाजी मारी। बैडमिंटन का फाइनल औरा और भरमौर के बीच खेला गया। इसमें औरा की टीम विजेता रही। प्रारंभिक खेल प्रभारी मान सिंह ने बताया कि अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में 50 छात्राएं 17 से 20 अक्तूबर तक तेलका में होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed