फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Opposition to statement made on the sports field; now, the right is being sought through official records.

Chamba News: खेल मैदान पर बयान का विरोध, अब सरकारी रिकॉर्ड में तलाशा जा रहा हक

Sun, 27 Sep 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 27 Sep 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Opposition to statement made on the sports field; now, the right is being sought through official records.
पंचायत के नाम करवाने की बात से उठा विवाद, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर राजस्व टीम ने तेलका स्कूल पहुंच शुरू की जांच
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने मैदान का निरीक्षण कर भूमि संबंधी रिकॉर्ड देखा, स्कूल के नाम करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका। तेलका स्कूल का खेल मैदान इन दिनों सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड में अपनी पहचान को लेकर भी चर्चा में है।
तेलका मेले में विधायक डीएस ठाकुर के मैदान को पंचायत के नाम करवाने संबंधी बयान के बाद स्थानीय लोगों में विरोध सामने आया। इसके बाद शिक्षा मंत्री के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर मैदान और भूमि रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू कर दी।
नायब तहसीलदार अजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर खेल मैदान की स्थिति देखी और भूमि से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी ली। विभाग की ओर से मैदान को स्कूल के नाम करवाने की आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इससे लंबे समय से चल रहे विवाद में अब राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर अगली कार्रवाई की दिशा तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि खेल मैदान विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैदान को स्कूल के नाम करवाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। विधायक के बयान के बाद लोगों में रोष था, लेकिन शिक्षा मंत्री के निर्देश पर राजस्व विभाग के मौके पर पहुंचने से प्रक्रिया आगे बढ़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मैदान जल्द स्कूल के नाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों प्रेम लाल, प्रकाश दत, राकेश कुमार, रोहित कुमार, राहुल शर्मा, अंकित कुमार, पंकज कुमार, विशाल गौतम और सिंह राम ने कहा कि खेल मैदान विद्यार्थियों के खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों का प्रमुख स्थान है। उन्होंने भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और मैदान को स्कूल के उपयोग के लिए सुरक्षित रखने की मांग की।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed