{"_id":"5fad305d8ebc3e9b7766a606","slug":"one-child-injured-in-accident-chamba-chamba-news-sml3512967185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से किशोर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से किशोर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
चंबा। बाइक की टक्कर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान कासम पुत्र शफी निवासी गांव थरेड़ डाकघर रजेरा के रूप में हुई है। वह वीरवार को सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
इसकी वजह से वह घायल होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने घायल और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि बाइक की टक्कर से एक बच्चा घायल हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।