Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dependents eligible for compassionate appointment urge CM to address pending appointments

Chamba News: करुणामूलक आश्रितों ने सीएम से उठाई लंबित नियुक्तियों की मांग

Wed, 04 Nov 2026 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Nov 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
Dependents eligible for compassionate appointment urge CM to address pending appointments
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चंबा दौरे के दौरान करुणामूलक आश्रितों ने लंबित नियुक्तियों का मामला उठाया। जिला अध्यक्ष मनिंद्र कुमार की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर लंबित मामलों में जल्द नियुक्तियां देने और पहले अस्वीकृत मामलों पर दोबारा विचार करने की मांग की।
विज्ञापन

मनिंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों के करीब 1100 मामले अभी सचिव और वित्त विभाग के स्तर पर लंबित हैं। संघ ने इन मामलों का निपटारा कर एक माह के भीतर श्रेणी-सी और डी के पदों पर नियुक्तियां देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व में अस्वीकृत मामलों में भी तीन लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा लागू करने और 8 अक्तूबर 2025 की अधिसूचना की अवधि 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने अस्वीकृत मामलों में भी तीन लाख रुपये की आय सीमा निर्धारित करने पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed