फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Omicron investigation of a person coming from abroad in the district

जिले में विदेश से आने वाले व्यक्ति की होगी ओमिक्रोन जांच

Mon, 06 Dec 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Omicron investigation of a person coming from abroad in the district
चंबा। विदेशों से चंबा जिले में आने वाले हर व्यक्ति की स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की जांच करेगा। इसके लिए व्यक्ति का सैंपल लेकर शिमला भेजा जाएगा। शिमला से सैंपल को जांच के लिए दिल्ली की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इसके लिए बाहर से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की पूरी नजर है। विदेशों से जो लोग भारत में दाखिल होते हैं, उनकी सूची संबंधित प्रदेश और जिले में पहुंच जाती है।
विज्ञापन

इसी सूची के आधार पर स्वास्थ्य विभाग व्यक्ति की पहचान कर उसकी ओमिक्रॉन जांच करेगा। इसके लिए जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने परिक्षेत्र में विदेशों से आने वाले लोगों पर नजर रखें। इसके अलावा विदेशों से आने वाले पर्यटकों की भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

जो भी व्यक्ति विदेश से चंबा आएगा, उसकी सबसे पहले आरटीपीसीआर के जरिये कोरोना जांच की जाएगी। इसमें अगर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसे सात दिन के लिए होम आइसोलेट किया जाएगा। आठवें दिन उसका सैंपल लेकर फिर जांच की जाएगी। जांच में अगर उसकी कोरोना संक्रमण की पुष्टि होती है तो उसका सैंपल ओमिक्रॉन की जांच के लिए शिमला भेजा जाएगा। खासतौर पर उन देशों से आने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जहां ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने दी है। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया है कि उनके इलाके में विदेशों से कोई व्यक्ति आता है तो उसकी सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed