फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nutrition Month kicks off; emphasis to be placed on diversity and protein in the diet.

Chamba News: पोषण माह का आगाज, थाली में विविधता और प्रोटीन पर रहेगा जोर

Wed, 09 Sep 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Nutrition Month kicks off; emphasis to be placed on diversity and protein in the diet.
आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और पंचायतों में लगेंगे पोषण मेले, सोशल मीडिया से भी चलेगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्वस्थ समाज की नींव संतुलित और पौष्टिक आहार से मजबूत होती है। इसी संदेश के साथ जिला चंबा में पोषण माह की शुरुआत हुई।
वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को माहभर होने वाली गतिविधियों का कैलेंडर सौंपकर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि पोषण माह में आहार विविधता, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों, स्थानीय व्यंजनों और स्वस्थ खान-पान की आदतों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रिंट और सोशल मीडिया के साथ टेलीविजन विज्ञापनों व रेडियो जिंगल्स के जरिए भी पोषण संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में तेल, नमक व चीनी के संतुलित उपयोग को लेकर जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों, स्कूलों और सामुदायिक भवनों में पोषण मेले लगाए जाएंगे। इनमें टेक होम राशन, गर्म पकाए भोजन और स्थानीय खाद्य उत्पादों से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी होगी। प्रोटीन युक्त आहार पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय सेलिब्रिटी शेफ और सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्तियों को भी जोड़ा जाएगा। इनके माध्यम से रील और पोस्ट प्रसारित कर पोषण का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। अभियान की टैगलाइन हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। विभाग ने लोगों से पोषण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed