{"_id":"6a8b1db72a4e87f8f90ae9da","slug":"number-of-tourists-in-khajjiar-increased-over-the-weekend-chamba-news-c-88-1-ssml1006-194186-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खज्जियार में वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खज्जियार में वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या
Sun, 23 Aug 2026 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन नगरी खज्जियार में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से खज्जियार के होटल, रेस्तरां, ढाबे, टैक्सी और घुड़सवारी सहित अन्य छोटे-बड़े कारोबारियों के चेहरों पर रोनक लौट आई।
मौसम सुहावना रहने के कारण पर्यटकों ने यहां की हसीन वादियों का खूब आनंद लिया। पर्यटकों ने यहां प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा और विभिन्न पर्यटन गतिविधियों का लुत्फ उठाया। दिनभर खज्जियार के मुख्य स्थलों पर चहल-पहल बनी रही। पर्यटकों की बढ़ी आमद का सीधा असर स्थानीय कारोबार पर भी देखने को मिला। होटल और रेस्तरां में कारोबार बढ़ा, जबकि टैक्सी संचालकों, फोटोग्राफरों, घुड़सवारी और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी काम मिला। लंबे समय से पर्यटन कारोबार में तेजी का इंतजार कर रहे स्थानीय व्यवसायियों ने वीकेंड की अच्छी आमद पर खुशी जताई। संवाद