फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NP Chamba and NP Chuwari may get president and vice-president on June 3.

Chamba News: नप चंबा, नपं चुवाड़ी को तीन जून को मिल सकते हैं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष

Fri, 29 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
NP Chamba and NP Chuwari may get president and vice-president on June 3.
चार जून को नगर परिषद डलहौजी के 9 पार्षद ग्रहण करेंगे शपथउपायुक्त के आदेश पर एसडीएम ने पार्षदाें को करवाया अवगत
विज्ञापन

मोबाइल के जरिये भी सभी पार्षदों को भेजे गए हैं संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा और नगर पंचायत चुवाड़ी के पार्षदों की 3 जून को शपथ होगी। नगर परिषद डलहौजी में 4 जून को शपथ ग्रहण समाराेह रखा गया है।
उपमंडल अधिकारी चंबा, चुवाड़ी और डलहौजी ने चुन कर आए पार्षदों को इस बारे में पत्र जारी कर दिया है। पत्र के साथ और मोबाइल पर संदेश भी भेजे हैं। अब 3 जून को ही नप चंबा और नगर पंचायत चुवाड़ी को पार्षदों की सहमति बनती है तो नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल सकते हैं। अन्यथा दो या तीन दिन के बाद होने वाले चुनाव के तहत पार्षद अपना अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुन सकते हैं। चार जून को डलहौजी नप में पार्षदों की शपथ ग्रहण होने के बाद सहमति बनने पर ही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर काबिज होने वाले पार्षदों से पर्दा उठ सकता है।
नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों से चौंतड़ा वार्ड से सुनील नैय्यर, चौगान वार्ड से तन्वी गोस्वामी, कसाकड़ा वार्ड से सपना कुमारी, सुल्तानपुर वार्ड से कांता ठाकुर, हटनाला वार्ड से विजय कुमार, जनसाली वार्ड से सीमा कश्यप, सपड़ी वार्ड से निशा बडियाल, सुराड़ा वार्ड से रजनी शर्मा, धड़ोग जितेंद्र सूर्या, जुलाहकड़ी वार्ड से भुवनेश गुलाटी, हरदासपुरा वार्ड से नीतू कुमारी ने जीत दर्ज की है। नगर पंचायत चुवाड़ी के सात वार्डों से वार्ड नंबर-एक कॉलेज रोड से रूही, वार्ड नंबर-दो भलाड़ा से सुरेंद्र, वार्ड नंबर-3 त्रिमथ से कुलभूषण, वार्ड नंबर-चार सुदली से अनीता, वार्ड नंबर -पांच मेडिकल कालोनी से राजेंद्र और वार्ड नंबर -छह चुवाड़ी प्रथम से नीतिका और वार्ड नंबर-सात चुवाड़ी-द्वितीय से ज्योति विजयी रही हैं। नगर निकाय चुनावों के तहत 17 मई को चुनावी रण में उतरे सभी प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुने गए हैं। लिहाजा, अब आगामी 3 जून को नप चंबा और नपं चुवाड़ी से चुन कर आए सभी पार्षदों को शपथ दिलवाई जाएगी। डलहौजी नगर परिषद के तहत कुल 9 वार्ड आते हैं। वार्ड नंबर 1 (लोअर बकरोटा) से रीना जरयाल, वार्ड नंबर 2 (लोहाली) से राम सिंह चौहान, वार्ड नंबर 3 से तलविंदर सिंह, वार्ड नंबर 4 से प्रवीण कुमार, वार्ड नंबर 5: वंदना चड्ढा, वार्ड नंबर 6 से रजनी देवी, वार्ड नंबर 7 से वंदना देवी, वार्ड नंबर 8 से कुमारी पल्लवी और वार्ड नंबर 9 से तिलक राज कपूर ने जीत हासिल की है। अब इन सबकी 4 जून को शपथ ग्रहण होगी।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम चुवाड़ी मनीष कुमार सोनी और एसडीएम चुवाड़ी अनिल भारद्वाज ने बताया कि नप और नपं चुवाड़ी से चुने गए सभी पार्षदों को पत्र जारी कर 3 जून और डलहौजी में 4 जून को शपथ के बारे में अवगत करवाया है। उसी दिन अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का भी चुनाव हो सकता है। सर्व सहमति न बन पाने पर आगामी दो से तीन दिनों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed