{"_id":"69cfeb8b5bd7eeeba1041151","slug":"now-the-wheels-of-the-bus-stopped-near-bhandal-passengers-were-troubled-in-the-rain-chamba-news-c-88-1-cmb1002-179342-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब भांदल के पास थमे बस के पहिये, बारिश में परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब भांदल के पास थमे बस के पहिये, बारिश में परेशान रहे यात्री
Fri, 03 Apr 2026 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा से लंगेरा रूट पर सवारियां लेकर जा रही बस बीच राह हुई खराब
35 से अधिक यात्रियों को घर पहुंचने के लिए निजी वाहनों का लेना पड़ा सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। एचआरटीसी के चंबा डिपो की बस शुक्रवार को चंबा से लंगेरा जाते समय बीच रास्ते में खराब हो गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस भांदल के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। उसी दौरान बारिश भी हो रही थी। इससे हालात और भी मुश्किल हो गए। यात्रियों को काफी देर तक मौके पर ही इंतजार करना पड़ा। जब बस ठीक नहीं हो पाई तो उन्हें मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
यात्रियों में शबनम, साजिया, अमीशा ठाकुर, जाह्नवी, मनोहर लाल, उत्तम सिंह और योग राज ने एचआरटीसी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि बसों की समय-समय पर जांच न होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। बस खराब होने के कारण उन्हें बीच रास्ते में परेशान होना पड़ा। मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। उन्होंने परिवहन निगम से मांग की है कि बसों की तकनीकी स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि भविष्य में यात्रियों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस तकनीकी खराबी के कारण खराब हुई थी। मेकेनिक को भेजकर बस की मरम्मत करवा दी गई है।
--