फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notice issued to 707 consumers for non-payment of electricity bills

Chamba News: बिजली बिलों की अदायगी न करने पर 707 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी

Sat, 04 Mar 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 707 consumers for non-payment of electricity bills
चंबा। विद्युत मंडल चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों के 707 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। नोटिसों में सात दिन के भीतर बिजली बिल जमा करवाने के आदेश बोर्ड प्रबंधन ने जारी किए हैं। बिलों के जमा न होने पर उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत आते खज्जियार के 151, चनेड़ के 169, सरोल के 220, मरेड़ी और साहो के 167 उपभोक्ताओं को विद्युत बोर्ड ने नोटिस जारी किए है। बोर्ड के साफ किया है कि बिजली बिलों की अदायगी न करने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा। विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने इन लेटलतीफ उपभोक्ताओं से 15, 81,760 रुपये की राशि वसूलनी है। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को 7 दिन के भीतर बिल जमा करवाने के निर्देश दिए। अगर सात दिन के अंदर बिल की अदायगी नहीं की गई तो उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर काट दिए जाएंगे। दोबारा बिजली कनेक्शन बहाल करने के लिए ढाई सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed