{"_id":"67a8e41f0a77686a380d67e9","slug":"no-student-will-miss-studies-in-saloni-due-to-lack-of-money-chamba-news-c-88-1-ssml1006-143459-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी में पैसों की कमी से नहीं छूटेगी किसी विद्यार्थी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी में पैसों की कमी से नहीं छूटेगी किसी विद्यार्थी की पढ़ाई
Sun, 09 Feb 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में अब आर्थिक तंगी किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी। सलूणी कॉलेज के अभिभावक-अध्यापक संघ (पीटीए) ने एक अनूठी पहल करते हुए छात्र सहायता प्रकोष्ठ की स्थापना की है। इस प्रकोष्ठ में अभिभावक, शिक्षक और समाज के अन्य लोग स्वेच्छा से धनराशि दान कर सकेंगे।
इस धनराशि का उपयोग उन विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए किया जाएगा, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण जमा दो (12वीं) के बाद उच्च शिक्षा जारी नहीं रख पाते थे। सलूणी क्षेत्र में कई ऐसे प्रतिभाशाली छात्र हैं, जिनके माता-पिता जमा दो तक तो किसी तरह शिक्षा का खर्च उठा लेते हैं, लेकिन उसके आगे की पढ़ाई संभव नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में कई विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ती थी।
मगर अब सलूणी कॉलेज में बनाया गया यह छात्र सहायता प्रकोष्ठ उनके लिए नई उम्मीद और उज्जवल भविष्य का रास्ता खोलेगा। इस प्रकोष्ठ में न केवल अभिभावक और शिक्षक, बल्कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति आर्थिक सहयोग कर सकता है। यदि कभी इस फंड में धन की कमी होती है, तो कॉलेज का अभिभावक-अध्यापक संघ उसे पूरा करेगा, ताकि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन
यह प्रकोष्ठ उन बच्चों के लिए संजीवनी साबित होगा, जो आर्थिक कारणों से अपनी उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पाते थे। अब कोई भी छात्र केवल पैसों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
- दिनेश राणा, प्रधान, अभिभावक-अध्यापक संघ
संघ की बैठक में इस प्रकोष्ठ के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया था, और अब यह जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए वरदान बनेगा। इससे क्षेत्र में शिक्षा को नया आयाम मिलेगा और गरीब विद्यार्थियों का भविष्य संवर सकेगा।
-डॉ. मोहिंद्र सलारिया, प्राचार्य, सलूणी कॉलेज