{"_id":"63cc1a7ac40d261ff743b2aa","slug":"nishant-topped-in-200-meters-race-competition-chamba-news-c-19-1-37103-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निशांत रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निशांत रहे अव्वल
Sat, 21 Jan 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नेहरू युवा केंद्र चंबा और जिला एथलेक्टिस संघ चंबा की ओर से जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निशांत प्रथम, मुनीष द्वितीय और साहिल तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों की शॉटपुट प्रतियोगिता में रोहित धवन पहले, हिमांशु दूसरे और पम्मी तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की शॉटपुट प्रतियोगिता में राधिका ठाकुर प्रथम, काजल द्वितीय और तनिष्का तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमित कुमार ने पहला, केवल कृष्ण ने दूसरा जबकि बिट्टू ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सत्या प्रथम, राधिका द्वितीय और तनिष्का तृतीय स्थान पर रही।खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सदर विधायक नीरज नैयर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र चंबा के जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने मुख्यातिथि का बैज और टोपी पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने युवाओं को खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए बधाई दी।