फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nanikhad quartine people ramapage

नैनीखड में कोरंटाइन पर रखे लोगों ने कर दिया हो-हल्ला

Sat, 11 Apr 2020 08:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
nanikhad quartine people ramapage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैनीखड्ड में बफर क्वारंटीन सेंटर में रखे 44 लोगों ने शनिवार दोपहर 12 बजे हंगामा कर दिया। क्वारंटीन केंद्र में रखे लोग घर जाने की जिद पर अड़े थे। इस दौरान लोगों ने दोपहर का खाना तक खाने सेे इंकार कर दिया।
लोगों के हंगामे को देख देखते हुए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। सूचना मिलने के बाद एसएचओ डलहौजी टीम के साथ मौके पर पहुंचें। उन्होंने लोगों की बात सुनने के बाद बड़ी मशक्कत से शांत करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों और जिलों से चंबा की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों को बफर क्वारंटीन केंद्रों में रखने की प्रशासन ने व्यवस्था की है। इसके तहत चंबा की सीमा के साथ लगते परिक्षेत्रों में बफर क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को यहां पर रखने के साथ उनके खाने और सोने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को नैनीखड्ड स्कूल के बफर क्वारंटीन सेंटर में रखे लोग घर जाने के लिए उतारू हो गए। जिला प्रशासन ने इन लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखने की बात कही थी। रविवार को इन लोगों के क्वारंटीन के 14 दिन पूरे हो जाएंगे।
मगर प्रशासन की ओर से उन्हें घर भेजने को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए गए। इसको लेकर शनिवार दोपहर के समय कोरंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया। उन्होंने कोरंटाइन सेंटर में खाना खाने से भी इंकार कर दिया। इसके चलते कोरंटाइन सेंटर के प्रभारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
डलहौजी थाना से एसएचओ आशीष पठानिया अपनी टीम के साथ कोरंटाइन सेंटर पहुंचे। उन्होंने कोरंटाइन पर रखे लोगों को नम्रता पूर्वक समझाया कि उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए ही उन्हें कोरंटाइन में रखा गया है। जिला प्रशासन को 14 दिनों का कोरंटाइन समय पूरा होने के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। आगामी आदेश होने तक उन्हें यहीं रहना पड़ेगा।
उनकी सभी सुविधाओं का कोरंटाइन सेंटर में व्यवस्था की जाएगी।थाना प्रभारी द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को लेकर ही इस प्रकार के पग उठाने की बात कहने पर ये लोग मान गए। इसके बाद ही उन्होंने दोपहर का खाना खाया। वहीं कोरंटाइन में इन लोगों को कितने दिनों तक रखा जाएगा। इसके बारे में अंतिम निर्णय जिला प्रशासन का ही रहेगा।

एसडीएम डलहौजी डॉक्टर मुरारी लाल ने बताया कि बफर कोरंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों को 14 दिनों तक रखने का प्रावधान किया गया है। बहरहाल, इसके लिए इन लोगों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। प्रशासनिक आदेशों के बाद ही आगामी पग बढ़ाए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed