फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mother's court will be decorated with electronic lights and flowers.

Chamba News: इलेक्ट्रॉनिक्स लाइटों, फूलों से सजेगा मां का दरबार

Mon, 16 Mar 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 16 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Mother's court will be decorated with electronic lights and flowers.
नवरात्रों के दौरान सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं करने की उपायुक्त से की मांग
विज्ञापन

भलेई माता मंदिर में पिछले साल खर्च हुए 32 लाख 90 हजार 792 रुपये : कमल
आगामी सत्र के एक करोड़ 8 लाख 79 हजार 801 रुपये का बजट अनुमोदित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नवरात्रों में भद्रकाली भलेई माता मंदिर इलेक्ट्रानिक्स लाइटों और फूल-मालाओं से सुसज्जित होगा। पावन नवरात्रों को लेकर भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू करने को लेकर कदम आगे बढ़ा दिए हैं।

भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जानकारी दी गई पिछले साल 8 लाख 79 हजार 801 रुपये विभिन्न कार्यों के तहत खर्च हुए हैं। मंदिर परिसर के कर्मचारियों का साल भर का वेतन, गैस सिलिंडर भराई, भोज व्यवस्था राशन, नवरात्रों और त्योहार पर व्यय, डाक खर्च, मंदिर में विभिन्न प्रकार की व्यवस्था, मोबाइल चिकित्सा, भक्ति कर्मचारी, सभी कर्मचारियों का बीमा, जनरेटरों के लिए डीजल खर्च समेत अन्य कार्यों पर व्यय हुए हैं। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र के तहत जागरण, हाल की छत, धर्मशाला पर खर्च, रंग-राेगन के लिए, पार्किंग स्थल पर रेहड़ी वालों को दुकानें बनाने पर खर्च, भलेई माता मेले का खर्च, भव्य जागरण, शिव मंदिर निर्माण का प्रावधान, अनाथ बच्चों की शिक्षा पर होने वाले व्यय, शादी पर व्यय, आपदा के लिए मंदिर प्रबंधन प्रावधान है। इसके अलावा मेडिकल कैंप लगाने, चिट्टा मुक्त में अभियान, मरम्मत के लिए प्रावधान, दूसरी धर्मशाला, एक कमरा निर्माण का प्रावधान किया है। एक करोड़ 8 लाख 79 हजार 801 रुपये के करीब खर्च अनुमोदित किया गया है। कमेटी कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र को लेकर 26 मार्च अष्टमी और नौवीं के दिन मंदिर परिसर में लंगर की व्यवस्था रहेगी। नवरात्र से सुबह पांच बजे मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लौकी नंद शर्मा श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू करेंगे। यह अष्टमी के दिन खत्म होगा। अगली सुबह हवन में पूर्णाहुति सुबह 9 बजे डाली जाएगी। मंदिर में सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं करने को लेकर उपायुक्त से आग्रह किया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को चकाचक रखने के लिए पुलिस बल तैनात करने की भी एसपी से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed