{"_id":"6955538c30dc3c6fd302e1f3","slug":"mla-raised-questions-on-distribution-of-substandard-food-items-chamba-news-c-88-1-ssml1006-170762-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गुणवत्ता रहित खाद्य सामग्री बांटने पर विधायक ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गुणवत्ता रहित खाद्य सामग्री बांटने पर विधायक ने उठाए सवाल
Wed, 31 Dec 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 31 Dec 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भरमौर और पांगी क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत लोगों को गुणवत्ता रहित खाद्य सामग्री बार-बार वितरित होना बेहद चिंता का विषय है। यह बात भरमौर विधायक डॉ. जनकराज ने उपायुक्त को लिखे अपने पत्र में कही। उन्होंने भरमौर में कीड़े वाले चावल आवंटित करने के उपरांत उपायुक्त को यह पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की निरंतर घटनाएं संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने वैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन में स्पष्ट लापरवाही को दर्शाती हैं। विशेष रूप से बर्फबारी से प्रभावित एवं दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में पीडीएस की गुणवत्ता नियंत्रण एवं निगरानी व्यवस्था की प्रणालीगत विफलता को उजागर करती हैं। उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं, अन्यथा इस विषय को उपयुक्त प्रशासनिक एवं विधायी मंचों पर उठाया जाएगा। भरमौर क्षेत्र में वितरित क्षतिग्रस्त चावल का पूर्ण विवरण, जिसमें बैच नंबर, पैकेजिंग तिथि, खरीद का स्रोत, आपूर्तिकर्ता का विवरण और वितरण की अवधि सम्मिलित हो, ताकि पीडीएस के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को जारी खाद्यान्न की गुणवत्ता का सत्यापन किया जा सके।
साथ ही पांगी और भरमौर क्षेत्रों को आपूर्ति करने वाले जिला गोदामों की स्थिति, जिसमें भंडारण क्षमता, अंतिम निरीक्षण की तिथि एवं वर्तमान भौतिक स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाई जाए।
विज्ञापन
साथ ही पांगी और भरमौर क्षेत्रों को आपूर्ति करने वाले जिला गोदामों की स्थिति, जिसमें भंडारण क्षमता, अंतिम निरीक्षण की तिथि एवं वर्तमान भौतिक स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाई जाए।
विज्ञापन