Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Meritorious students honored in the annual function of Garola School

Chamba News: गरोला स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मान

Fri, 27 Nov 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Nov 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored in the annual function of Garola School
विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां, शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिले पुरस्कार
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने साझा की वर्षभर की उपलब्धियां, मुख्य अतिथि ने बच्चों को किया प्रोत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत गरोला की प्रधान निशा देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान अनीता देवी, लामू विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश और चुनौती विद्यालय के प्रधानाचार्य लहर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, पहाड़ी लोकनृत्य, नाटक और भाषण प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। नीशा देवी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed