{"_id":"6b09b88eac6665550c009dc3","slug":"a-passengers-breathing-became-a-concern-the-bus-changed-its-route-and-headed-to-the-hospital-chamba-news-c-88-1-ssml1007-204221-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: यात्री की सांसों का सवाल आया, रास्ता बदल अस्पताल पहुंची बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: यात्री की सांसों का सवाल आया, रास्ता बदल अस्पताल पहुंची बस
Fri, 27 Nov 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
यात्री की सांसों का सवाल आया, रास्ता बदल अस्पताल पहुंची बस
भड़ेला-चंबा रूट पर बुजुर्ग यात्री हुआ बेहोश, चालक-परिचालक ने किहार अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
शबीर मोहम्मद की दो बार बिगड़ी तबीयत, मरीज को भर्ती करवाने के बाद निर्धारित रूट पर लौटी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बस में बैठे एक बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ी तो चालक और परिचालक ने तय रूट और समय-सारिणी से पहले उनकी जान की परवाह की। भड़ेला से चंबा जा रही एचआरटीसी बस में शबीर मोहम्मद सफर कर रहे थे। रास्ते में वह अचानक बेहोश हो गए। उनकी हालत देखकर चालक जगदीश शर्मा और परिचालक जगदीश ठाकुर ने बस को किहार अस्पताल की ओर मोड़ दिया। दोनों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती करवाया। इसके बाद बस फिर अपने निर्धारित रूट पर लौट गई।
जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब सात बजे भड़ेला से चंबा के लिए रवाना हुई थी। शबीर मोहम्मद चंबा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। करीब 10 किलोमीटर आगे पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। बस में सवार यात्रियों में चिंता फैल गई। चालक और परिचालक ने तुरंत उन्हें पानी पिलाया और होश में लाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, लेकिन चकोली पहुंचने पर फिर तबीयत बिगड़ने लगी।
आसपास कोई अन्य वाहन उपलब्ध नहीं था। ऐसे में चालक-परिचालक ने बिना समय गंवाए बस को किहार अस्पताल की ओर ले जाने का फैसला किया। दोनों ने शबीर मोहम्मद को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान बस में सवार अन्य यात्रियों ने भी सहयोग किया। बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के बाद चालक और परिचालक बस लेकर वापस चंबा रूट पर रवाना हो गए। दोनों कर्मचारियों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। उन्होंने दिखाया कि वर्दी में निभाई जाने वाली ड्यूटी केवल निर्धारित मंजिल तक पहुंचाने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त किसी की मदद के लिए आगे आना भी है।
विज्ञापन
उधर, डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस चालक और परिचालक ने मानवता की मिसाल पेश की है। उनका यह सराहनीय कदम अन्य चालकों और परिचालकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इससे न केवल परिवहन निगम की छवि बेहतर होती है। बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं और दूसरों की मदद करने का संदेश भी जाता है।
--