{"_id":"6b09b91f78ba97d9d20e643c","slug":"broken-down-bus-in-pukhari-causes-traffic-jam-children-getting-delayed-chamba-news-c-88-1-cmb1002-204194-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुखरी में खराब बस बनी जाम का रोड़ा, बच्चे हो रहे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुखरी में खराब बस बनी जाम का रोड़ा, बच्चे हो रहे लेट
Fri, 27 Nov 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
संकरी सड़क पर दो दिन से खड़ी एचआरटीसी बस, सुबह वाहनों की आवाजाही प्रभावित
स्कूल बसें भी जाम में फंस रहीं, लोगों ने जल्द बस हटाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुखरी (चंबा)। पुखरी के पास संकरी सड़क पर दो दिन से खराब खड़ी एचआरटीसी की बस परेशानी का कारण बनी हुई है। सुबह के समय इसके कारण जाम लग रहा है।
स्कूली बच्चों को लेकर जाने वाली बसें भी इसमें फंस रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में देरी हो रही है। नौकरीपेशा लोगों और अन्य वाहन चालकों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है।
स्थानीय निवासी सोनू कुमार, किशन चंद, मान सिंह, नबू कुमार, शिवम कुमार, सरिता देवी और निर्मला कुमार ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण खराब बस के पास से वाहन निकालना मुश्किल हो रहा है। सुबह बच्चों और कामकाजी लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में सड़क पर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। लोगों का कहना है कि दो दिन से बस खड़ी होने के बावजूद उसे हटाने की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने परिवहन निगम से बस को जल्द सड़क से हटाने की मांग की है, ताकि यातायात सुचारू हो सके। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। बस की मरम्मत करवाकर उसे वहां से हटाया जाएगा।
--