{"_id":"6b09b5f9268ac56aff0c3521","slug":"people-rally-to-help-fire-victims-one-lakh-rupees-deposited-into-committees-account-chamba-news-c-88-1-cmb1002-204217-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अग्निकांड पीड़ितों की मदद को जुटे लोग, कमेटी के खाते में आए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अग्निकांड पीड़ितों की मदद को जुटे लोग, कमेटी के खाते में आए एक लाख
Fri, 27 Nov 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
मकानों के पुनर्निर्माण में भी सहयोग करेगी कमेटी, अमित ठाकुर और पंचायत प्रधान ने की आर्थिक मदद की घोषणा
सुलेमान को अध्यक्ष और विजय सिंह को बनाया सचिव, जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जाएगी सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। संघणी अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। ग्राम पंचायत किहार के प्रधान अख्तर मांगरा की पहल पर गठित कमेटी ने अब तक करीब एक लाख रुपये चंदे के रूप में जुटाए हैं।
यह कमेटी एनजीओ की तर्ज पर काम करते हुए प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के साथ उनके मकानों के पुनर्निर्माण में भी सहयोग करेगी। कमेटी में सुलेमान को अध्यक्ष और विजय सिंह को सचिव बनाया गया है।
प्रधान अख्तर मांगरा ने संघणी पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और कमेटी की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कमेटी को 21 हजार रुपये की सहायता राशि दी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के मकानों के निर्माण के लिए रेत की दो गाड़ियां और बजरी उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। निर्माण कार्य शुरू होने पर जरूरत के अनुसार जेसीबी भेजने की बात कही।
विज्ञापन
वहीं, प्रधान अख्तर मांगरा ने 20 हजार रुपये की नकद सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मकानों का निर्माण शुरू होने पर 40 बैग सीमेंट उपलब्ध करवाएंगे। इसके अलावा रेत और बजरी की व्यवस्था में भी सहयोग करेंगे।