{"_id":"6b09b543d15dda208b0d39eb","slug":"water-tanks-for-firefighting-will-be-built-in-villages-chamba-news-c-88-1-ssml1004-204249-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गांवों में बनेंगे आग बुझाने के लिए जल टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गांवों में बनेंगे आग बुझाने के लिए जल टैंक
Fri, 27 Nov 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सलूणी के दुर्गम क्षेत्रों में तीन से चार हजार लीटर क्षमता के टैंक बनाने की उठी मांग
ग्रामीणों ने विधायक डीएस ठाकुर के समक्ष रखा प्रस्ताव, वर्षा जल संग्रहण की भी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सलूणी के दुर्गम गांवों में आग लगने की स्थिति में शुरुआती बचाव कार्य के लिए जल भंडारण टैंक बनाने की मांग उठी है। ग्रामीणों ने प्रत्येक गांव में तीन से चार हजार लीटर क्षमता के टैंक स्थापित करने का सुझाव दिया है।
संघणी बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावितों का हाल जानने पहुंचे डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया।
पूर्व उपप्रधान सराज मांगरा, राम दित्ता, समाजसेवी पन्ना लाल और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रेम लाल का कहना है कि सलूणी के कई दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधा नहीं है। ऐसे में दमकल गाड़ियां घटनास्थल तक समय पर नहीं पहुंच पातीं और आग बुझाने के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो जाता है। यदि गांवों में पहले से जल भंडारण टैंक उपलब्ध हों तो ग्रामीण आग लगने की शुरुआती स्थिति में ही उसे बुझाने के प्रयास कर सकेंगे। इससे बड़े नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है।
ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि इन टैंकों में वर्षा का पानी भी एकत्रित किया जाए, ताकि आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल हो सके। विधायक डीएस ठाकुर ने मांग को जायज बताते हुए कहा कि जल भंडारण टैंकों के निर्माण के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करवाया जाएगा। इसमें वर्षा जल संग्रहण की संभावनाओं को भी शामिल किया जाएगा, ताकि दुर्गम क्षेत्रों में अग्निकांड जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
--