फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical examination of undertrial prisoners was conducted, no injury was confirmed.

Chamba News: विचाराधीन कैदियों का करवाया मेडिकल, नहीं हुई किसी भी प्रकार की चोट की पुष्टि

Sun, 01 Feb 2026 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of undertrial prisoners was conducted, no injury was confirmed.
चंबा। जिला कारागार सरोल में चिट्टा मामले में विचाराधीन चार कैदियों का पुलिस निगरानी में मेडिकल करवाया गया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में किसी प्रकार की चोट की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि विचाराधीन आरोपियों ने जिला कारागार के सुपरिंटेंडेंट पर दबाव बनाने के लिए ही इस युक्ति का प्रयोग किया हो सकता है। पुलिस निगरानी में आरोपियों को जिला कारागार सरोल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व चिट्टे के आरोप में पकड़े गए चार आरोपी जिला कारागार चंबा में विचाराधीन हैं। ये कैदी कारागार में किसी बात को लेकर आपस में बहसबाजी करने लगे। बात बिगड़ने पर कैदियों को शांत करवाने के लिए पहुंचे पुलिस जवानों के साथ भी वे उलझ पड़े। आरोप है कि तैनात जवानों ने उनकी पिटाई कर दी। जिसके बाद कैदियों ने अपने परिजनों के माध्यम से न्यायालय में इस घटना की शिकायत की। शिकायत के बाद न्यायालय की ओर से पुलिस विभाग को कैदियों के मेडिकल करवाने और न्यायालय में पेश करने के आदेश जारी किए गए। जिसके तहत शुक्रवार रात पुलिस सुरक्षा में सभी आरोपियों को मेडिकल चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां पर उनके मेडिकल जांच का क्रम आरंभ हुआ। उधर, एएसपी चंबा दिनेश शर्मा ने बताया कि जिला कारागार में कैदियों के आपसी बहसबाजी के मामले में न्यायालय की ओर से उनका मेडिकल करवाने करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी किसी भी चोट की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed