{"_id":"670417fbf9e6e49f9d0732cf","slug":"marathon-will-be-held-on-international-girls-day-on-11th-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134634-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 को होगी मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 को होगी मैराथन
Mon, 07 Oct 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला मुख्यालय चंबा में लड़कियों के लिए मैराथन करवाई जाएगी। यह जानकारी एडीएम अमित मेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि मैराथन 11 अक्तूबर को सुबह 6:00 बजे मिलेनियम गेट चंबा से शुरू होगी।
यह पीजी कॉलेज और वापस चौगान (वाया सरोथा) तक आएगी। मैराथन के सफल आयोजन के लिए पुलिस विभाग को प्रतिभागियों के पंजीकरण, महिला एवं बाल विकास और ग्रामीण विकास विभाग को वॉलिंटियर्स का चयन, स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल स्वास्थ्य वैन और चिकित्सीय सेवाओं की उपलब्धता का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रतिभागियों को मैराथन पूरी होने के बाद दी जाने वाली रिफ्रेशमेंट का दायित्व दिया गया है। संवाद
--