फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh Yatra... This time Shiva devotees will be able to fly in helicopter from Chamba.

Chamba News: मणिमहेश यात्रा... इस बार चंबा से हेलिकाप्टर में उड़ान भर सकेंगे शिवभक्त

Thu, 18 Jul 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra... This time Shiva devotees will be able to fly in helicopter from Chamba.
भरमौर (चंबा)। जिला मुख्यालय चंबा के सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड से भरमौर के लिए शिवभक्तों को हेलिकाप्टर सेवा का लाभ मिल सकता है। इससे आगे भरमौर से गौरीकुंड के लिए भी पहले की तरह हेलिकाप्टर सेवा का प्रावधान होगा।
विज्ञापन

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा के लिए भरमौर प्रशासन ने हेलिकाप्टर सेवा के टेंडर के लिए इस प्रकार की शर्त भी रखी है। लिहाजा, अब 22 जुलाई को टेंडर खुलने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा कि क्या चंबा से भी शिवभक्तों को हेलिकाप्टर सेवा का लाभ मिलेगा या नहीं। पवित्र मणिमहेश यात्रा पर लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने से शिवभक्त पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय चंबा से अभी तक शिवभक्त बसों, टैक्सियों, निजी या दो पहिया वाहनों से हड़सर तक पहुंचते हैं। यहां से आगे 13 किलोमीटर के पैदल ट्रैक को पार कर पवित्र मणिमहेश डल में जाकर पवित्र डुबकी लगाते हैं। 13 किलोमीटर के पैदल ट्रैक में कई विघम जगह खड़ी चढ़ाई यात्रियों की परीक्षा लेती है। ऐसे में शिवभक्तों की सुविधा के लिए भरमौर प्रशासन ने चंबा से भरमौर और भरमौर से गौरीकुंड तक हेलिकाप्टर सेवा का लाभ देने की योजना बनाई है। पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से 11 सितंबर तक होगी। हेलिकाप्टर सेवा के जरिये 8 अगस्त से शिवभक्त एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं। जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी ने शिमला में हुई बैठक में मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले लोक निर्माण विभाग और हाईवे प्रबंधन को सड़क और हाईवे को चकाचक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हडसर से पवित्र मणिमहेश डल झील तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को 13 किलोमीटर की चढ़ाई तय करनी पड़ती है। इसमें धनछौ, सुंदरासी, गौरीकुंड और पवित्र डल झील मुख्य पड़ाव पड़ते हैं।

--
कार्यवाहक एडीएम कुलवीर सिंह ने बताया कि चंबा से भरमौर और भरमौर से गौरीकुंड के लिए दो-दो हेलिकाप्टर की सेवा शिवभक्तों की सुविधा के लिए शुरू करने की शर्त टेंडर में अंकित की गई है। मंत्री ने शिमला में हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी और हाईवे प्रबंधन को यात्रा से पूर्व मुख्य मार्ग और हाईवे को चकाचक करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन यात्रा की तैयारियों को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed